फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hundred families have warned to leave the house in a village of Baghpat district

यूपी: 100 परिवारों ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी, चिपकाए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर

Wed, 23 Oct 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Oct 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hundred families have warned to leave the house in a village of Baghpat district
चिपकाए मकान बिकाऊ है के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जनपद में मलकपुर के 100 परिवारों ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए हैं। ये लोग ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से परेशान हैं। दोनों पर नाला सफाई में 21 लाख के घोटाले का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना दिया।

विज्ञापन


मलकपुर गांव के लोग मंगलवार को तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि मलकपुर गांव में नाला है। मलकपुर मिल का गंदा पानी भी इसी नाले में आता है। इस कारण भूगर्भ दूषित हो रहा है। एक साल में गांव में पूर्व प्रधान हरपाल सहित पांच व्यक्तियों की कैंसर से मौत हो चुकी है। नाले की सफाई के लिए बजट भी पास हुआ था, लेकिन नाले को ठीक से साफ नहीं किया गया। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने 21 लाख रुपये का घोटाला कर दिया। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई थी। इस पर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने गांव के नौ लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पलायन को मजबूर हैं कई परिवार, दहशत में घरों पर चिपकाए पोस्टर, तस्वीरें बयां कर रहीं पीड़ितों का दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया और घोटाले की जांच नहीं हुई, तो 100 परिवार गांव छोड़कर चले जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed