फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलायन को मजबूर हैं कई परिवार, दहशत में घरों पर चिपकाए पोस्टर, तस्वीरें बयां कर रहीं पीड़ितों का दर्द

Tue, 30 Apr 2019 08:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Many family warned of escape and SSP Dinesh Kumar has started investigating the case in Saharanpur
दहशत में घरों पर चिपकाएं मकान बिकाऊ है के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद की एक कॉलोनी के लोग पलायन करने को मजबूर है। यहां कई लोगों ने अपने घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर चिपका दिए हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-

Many family warned of escape and SSP Dinesh Kumar has started investigating the case in Saharanpur
घरों पर चिपकाएं मकान बिकाऊ के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

ग्राम दाबकी के निकट शुभ सिटी कॉलोनी में चार दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में मकान बेचने एवं पलायन की चेतावनी देने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दी गई तहरीर पर रात में ही एक नामजद एवं 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। यही नहीं रात में ही दबिश देकर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी लोगों को समझाने में लगे हुए हैं।

Many family warned of escape and SSP Dinesh Kumar has started investigating the case in Saharanpur
घरों पर चिपकाएं मकान बिकाऊ के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

ग्राम दाबकी के निकट शुभ सिटी कॉलोनी में 26 अप्रैल की रात को ट्रैक्टर में बिजली की केबिल फंसने का विरोध करने पर मोहल्ला निवासी मदनलाल के साथ मारपीट की गई थी। मदनलाल का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उसे ही जेल भेजने की धमकी दे डाली तथा सलाह दी कि उनकी उम्र लड़ाई करने की नहीं है, जबकि उनके साथ ही मारपीट की गई थी। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई। आरोपी मोहल्ले में बेखौफ घूम रहे थे और लगातार धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many family warned of escape and SSP Dinesh Kumar has started investigating the case in Saharanpur
घरों पर चिपकाएं मकान बिकाऊ के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

दहशत में मदनलाल ने पलायन करने का निर्णय लिया और दीवार पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चिपका दिया। उनके बाद मोहल्ले में पांच-छह लोगों ने हालत देख अपने-अपने मकान पर पोस्टर लगा दिया। मामला मीडिया में पहुंचा तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत ही अधिकारी मोहल्ले में पहुंचे और मामले को शांत करने में लग गए। यही नहीं मदनलाल द्वारा दी गई तहरीर पर देहात कोतवाली में जुल्फिकार को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हमला, हत्या का प्रयास, डकैती, एससी, एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। यही नहीं पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपी जुल्फिकार को भी रफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Many family warned of escape and SSP Dinesh Kumar has started investigating the case in Saharanpur
घरों पर चिपकाएं मकान बिकाऊ के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे एसएसपी कार्यालय
सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर के नेतृत्व में दूसरे पक्ष के लोग भी एसएसपी कार्यालय में पहुंचे और अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सिर्फ मारपीट हुई है, अन्य कोई बात नहीं है। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन मदनलाल ने कहा जिससे गलती हुई है, उस पर कार्रवाई हो। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। उनके साथ दाबकी के प्रधान हारुन भी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed