फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Human welfare is possible only through devotion to God

ईश्वर की भक्ति से ही मानव का कल्याण संभव

Sun, 21 Feb 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Human welfare is possible only through devotion to God
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। बदरखा के प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य जय सागर महाराज ने रविवार को श्रद्धालुओं को भक्त ध्रुव की भक्ति का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति से ही मानव का कल्याण संभव है। राजकुमार ध्रुव ने राक्षस कुल में पैदा होने के बाद भी ईश्वर की भक्ति से परम पद को प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति के लिए मन की एकाग्रता जरूरी है। ध्रुव ने मन को एकाग्र कर भगवान विष्णु की भक्ति की। उन्होंने सूखे पत्ते, जल, वायु ग्रहण कर और एक पांव पर खड़े होकर भगवान विष्णु की तपस्या कर उन्हें खुश किया। ध्रुव की कठोर तपस्या को देखकर देवताओं ने भगवान विष्णु से ध्रुव को तप से निवृत्त करने की प्रार्थना की। ध्रुव ने अपने तपो बल से भगवान विष्णु की कठोर तपस्या कर परम पद को प्राप्त किया। कथा के बाद मंदिर में भगवान के वामन अवतार की मनमोहक झांकी निकाली। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामशरण जिंदल, मास्टर रामपाल शर्मा, मा. पवन कुमार शर्मा, मा. संतोष शर्मा, मा. विनोद शर्मा, बिल्लू शर्मा, शुभम शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed