{"_id":"6675fefd4787c2fe7d0a3eb5","slug":"human-rights-commission-took-suo-motu-cognizance-of-the-matter-of-creating-pressure-in-panchayat-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-114497-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में दबाव बनाने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में दबाव बनाने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
Sat, 22 Jun 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर पंचायत में समझौता करने का दबाव बनाने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया। इसमें डीजीपी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग ने 11 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2023 में गांव के ही रोहित ने उसके साथ घर में घुसकर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। इससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर आरोपी रोहित के परिवार ने उन पर समझौता करने का दबाव बनाया और समझौता नहीं करने पर धमकी दी। पीड़िता ने पांच हजार रुपये लेकर गर्भपात कराने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया और डीजीपी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा।