फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hujoor Doctors remain absent after noon

हुजूर! चिकित्सक दोपहर बाद रहते हैं नदारद

Wed, 22 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hujoor Doctors remain absent after noon
हुजूर! चिकित्सक दोपहर बाद रहते हैं नदारद
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने व पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा के लिए मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भुजवीर ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों ने चिकित्सकों पर सही ढंग से इलाज न कराने और दोपहर बाद नदारद रहने का आरोप लगाया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भुजवीर मंगलवार की दोपहर अचानक सीएचसी पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डॉ भुजवीर ने सीएचसी पर आए मरीजों से परेशानियों की जानकारी ली। मरीज सुधीर, ब्रिजेश, आकाश, जितेन्द्र, इमराना, जाहिदा, मुस्कान ने बताया कि दो बजे के बाद सीएचसी से चिकित्सक गायब हो जाते है। इसके चलते तबीयत बिगड़ने पर परेशानी होती है। इस पर डॉ. भुजवीर ने नाराजगी जताई। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार को सख्त निर्देश दिए कि कोई चिकित्सक ड्यूटी समय में सीएचसी से गायब रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति सीएमओ को भेजें। उन्होंने विभागीय रिकॉर्डों की जांच की। 19 जनवरी से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान को लेकर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों व चिकित्सकों से लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। इस अवसर पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक व अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed