फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How will 702 youth complete a three-month course in two weeks?

Baghpat News: 702 युवाओं का दो सप्ताह में कैसे पूरा होगा तीन माह का कोर्स

Tue, 18 Mar 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 18 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
How will 702 youth complete a three-month course in two weeks?
बागपत। उप्र कौशल विकास मिशन ने चालू वित्त वर्ष के लिए बागपत के 702 युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। दो सप्ताह में तीन माह का कोर्स कैसे पूरा होगा, यह बात हैरान करने वाली है।
विज्ञापन

हालांकि, अधिकारी चालू वित्त वर्ष समाप्ति से पहले प्रशिक्षण केंद्रों पर युवाओं का पंजीकरण कराकर लक्ष्य को लैप्स होने से बचाने की कवायद में जुटे हैं।
विज्ञापन

उप्र कौशल विकास मिशन से युवाओं को रोजगार के लिए विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाने को आउट सोर्स कंपनियों पर मोटा बजट खर्च होता है। अब मिशन निदेशक अभिषेक सिंह ने बागपत के सात केंद्रों के 702 युवाओं के लिए लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 108 युवाओं को ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड में प्रक्षिण दिलाना होगा। ब्यूटी एंड वेलनेस का मतलब सुंदरता व स्वास्थ्य है। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा वर्ग सौंदर्य, त्वचा देखभाल, मेकअप और समग्र विकास के क्षेत्र में कॅरिअर संवार सकें। nहैंडीक्राफ्ट और कारपेट ट्रेड में प्रशिक्षण का लक्ष्य भी मिला : वहीं 216 युवाओं को हैंडीक्राफ्ट और कारपेट ट्रेड में प्रशिक्षण का लक्ष्य मिला है। युवा हस्तशिल्प के दम पर कलात्मक कौशल, सांस्कृतिक विरासत तथा आर्थिक अवसरों का लाभ उठाकर न केवल अपनी बल्कि दूसरों के रोजगार की भी राह आसान बना सकते हैं। बाकी 348 युवाओं को हेल्थकेयर ट्रेड में प्रशिक्षण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed