फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How to construct community toilets without land

जमीन के बिना कैसे होगा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण

Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
How to construct community toilets without land
जिले के 28 गांव में नहीं मिली सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए भूमि
विज्ञापन

45 ग्राम पंचायतों के पास नहीं निर्माण के लिए पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना है। सामुदायिक शौचालयों में महिला और पुरुष के लिए अलग अलग शौचालय एवं स्नान गृह का निर्माण होना है। जिले की 28 ग्राम पंचायतों के पास सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए जमीन नहीं है और 45 ग्राम पंचायतें ऐसी है, जिनके पास बजट नहीं है। जमीन व बजट के अभाव में ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बिना जमीन और बजट के जिले की 73 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना मुश्किल लगता दिख रहा है।
खुले में शौच करने पर रोक लगाने के लिए शासन ने सभी ग्राम पंचायतों को सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। शौचालयों के निर्माण ग्राम पंचायत की जमीन में तथा ग्रामसभा निधी से कराने के निर्देश दिए । जिले की 245 ग्राम पंचायतों में से 217 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कराने के लिए जमीन मिल चुकी है तथा 28 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां शौचालयों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसके अतिरिक्त जिले की 45 ग्राम पंचायतों के पास बजट न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ऐसे होना है सामुदायिक शौचालयों का निर्माण
बागपत। शासन ने ग्राम पंचायतों को भूमि की उपलब्धता एवं बजट के आधार पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसमें तीन प्रकार के शौचालयों का निर्माण कराने की अनुमति दी और अलग-अलग बजट निर्धारित किया। दो सीट और स्नान गृह के लिए तीन लाख 85 हजार रुपये, चार सीट और स्नान गृह के लिए पांच लाख 71 हजार रुपये व छह सीट और स्नान गृह के निर्माण के लिए सात लाख 50 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

73 ग्राम पंचायतों में अटका सामुदायिक शौचालयों का निर्माण
बागपत। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि जिले की 28 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है तथा 45 ग्राम पंचायत ऐसी है, जिनकी निधि में बजट न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

32 गांवों में निर्माण पूरा, 145 में जारी
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल ने बताया कि जिले की 32 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, तथा 145 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य जारी है। अन्य ग्राम पंचायतों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed