फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How should crime control be the 'third eye' of the police

कैसे हो अपराध नियंत्रण, पुलिस की ‘तीसरी आंख’ ही खराब

Fri, 23 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
How should crime control be the 'third eye' of the police
अमर उजाला अभियान
विज्ञापन

- जिले में 692 स्थानों पर लगवाए गए थे सीसीटीवी कैमरे, अधिकांश खराब
- प्रमुख चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी नहीं कर रहे काम
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगरानी के लिए पुलिस महकमे ने जिले में 692 सीसीटीवी कैमरे लगवाए है। पुलिस की तीसरी आंख कहे जाने वाले अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। नगर के राष्ट्रवंदना चौक, बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड, फूंसवाली मस्जिद और गुराना रोड तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। मगर, वर्तमान में यह कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। कई जगह तो तार टूटकर लटके हुए हैं। यही वजह है कि अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण बड़ी वारदातों में अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन जाता है।
1050 सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य
बागपत। पुलिस को व्यापारियों और अन्य संगठनों के सहयोग से जिले में 1050 जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाने थे। मगर, अब तक सिर्फ 692 जगह ही कैमरे लगवाए जा सके हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर जरूरी हैं सीसीटीवी
बड़ौत। रेलवे स्टेशन, बड़ौत डिपो, तहसील परिसर, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, बिनौली रोड सहित कई ऐसे प्रमुख स्थान है, जहां पर रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे ठीक होने या लग जाने से अपराध नियंत्रण में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिन जगहों पर कैमरे नहीं है, वहां पर आमजन के सहयोग से अभियान चलाकर कैमरे लगवाए जाएंगे। व्यापारियों का सहयोग लिया जाएगा। जहां खराब पड़े हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा।
- अभिषेक सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed