फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How children become smart in studies, when the equipment is faulty

Baghpat News: पढ़ाई में बच्चे कैसे बने स्मार्ट, जब उपकरण पड़े खराब

Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
How children become smart in studies, when the equipment is faulty
बागपत। जिले में 37 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू कराने के लिए सामान भेजा गया, लेकिन कहीं बिजली नहीं है तो कहीं उपकरण खराब होने के कारण छात्रों को तकनीकी ज्ञान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शेड्यूल के अनुसार साढ़े दस बजे के बाद बिजली आपूर्ति होती है तो अधिकांश स्कूलों में इन्वर्टर न होने से स्मार्ट क्लास नहीं चलती। कहीं कक्ष की कमी के कारण स्मार्ट क्लास नहीं चलाई जा रही है। जिले के 535 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 332 प्राथमिक विद्यालय, 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 136 कंपोजिट, 23 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं।
विज्ञापन

आठ हजार में ठीक कराया प्रोजेक्टर
कंपोजिट विद्यालय सिसाना में स्मार्ट क्लास है, मगर प्रोजेक्ट खराब होने के कारण अभी क्लास शुरू नहीं कराई गई है। स्कूल के प्रधानाध्यापक तेजपाल शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यक्रम के दौरान विद्यालय से प्रोजेक्ट मंगवाया गया था और खराब होने पर लौटा दिया। अब प्रोजेक्ट को दिल्ली से आठ हजार रुपये में ठीक कर मंगवाया गया है। स्कूल में जल्द ही स्मार्ट क्लास चलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्टर खराब, नहीं चल रही स्मार्ट क्लास
कस्बा अमीनगर सराय के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का प्रोजेक्टर खराब है। प्रोजेक्टर खराब होने के कारण स्कूल में स्मार्ट क्लास नहीं चलाई जा रही है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्टर ठीक कराने के लिए भेजा गया है, प्रोजेक्टर आने पर स्मार्ट क्लास शुरू कराई जाएगी।
कक्ष की कमी, कहां चलाएं स्मार्ट क्लास
प्राथमिक विद्यालय गुराना में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए प्रोजेक्टर है, मगर कक्ष की कमी के कारण स्कूल में स्मार्ट क्लास नहीं चलाई जाती है। स्कूल के प्रधानाध्यापक सलीम अहमद का कहना है कि विद्यालय में कक्ष की कमी है। कक्ष के अभाव में प्रोजेक्टर को उतार कर रखवा दिया है। स्कूल में कभी-कभी उनके कक्ष में स्मार्ट क्लास चलाई जाती है।
बिजली नहीं आती, कैसे चलाए स्मार्ट क्लास
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली न आने और इंवर्टर नही होने के कारण स्मार्ट क्लास नहीं चलाई जा रही है। कंपोजिट विद्यालय तुगाना की प्रधानाध्यापक अनिता बालियान ने बताया कि स्कूल में स्मार्ट क्लास के लिए उपकरण है, मगर बिजली समय पर न आने के कारण स्मार्ट क्लास नहीं चलाई जाती है।

मैं कुछ दिन पहले यहां आया हूं और इस बारे में पता करके ही बताया जा सकता है। यहां बीएसए बुधवार को कार्यभार संभाल लेगी और वह स्वयं भी स्थिति को देखेंगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, कार्यवाहक बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed