फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   housewife body was found hanging on the ceiling fan

निरपुड़ा में पंखे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
housewife body was found hanging on the ceiling fan
Suicide
बागपत के दोघट के निरपुड़ा गांव में विवाहिता का शव पंखे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बिजवाड़ा निवासी इकबाल ने अपनी पुत्री गुड्डी की शादी छह साल पूर्व सुधीर पुत्र धर्मवीर निवासी निरपुड़ा के साथ की थी। शुक्रवार को दोपहर एक बजे के लगभग उनका बेटा स्कूल से आया और घर में घुसा तो उसकी मां गुड्डी का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने बाहर आकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे और शव को देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

 

सूचना पर महिला के मायके वाले भी गांव पहुंचे। पिता इकबाल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसने ससुराल वालों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed