{"_id":"5f25a98a8ebc3e9f6140f23b","slug":"house-collapses-in-rain-four-people-buried-under-rubble-baghpat-news-mrt4941008111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में मकान गिरा, मलबे के नीचे दबकर एक परिवार के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में मकान गिरा, मलबे के नीचे दबकर एक परिवार के चार लोग घायल
विज्ञापन
- मकान गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे मौके पर
बालैनी। शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद क्षेत्र के हबीबपुर नंगला गांव में एक मकान गिर गया। मलबे के नीचे दबने से परिवार के चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हबीबपुर नंगला गांव का रिंकू पुत्र सतबीर अपनी पत्नी लता, बेटी रिया व बेटा अनिकेत के साथ अपने मकान के निचले हिस्से में सोया हुआ था। बारिश के बाद पहली मंजिल पर बना कमरा गिर गया। उसके मलबे से छत क्षतिग्रस्त होकर मलबा परिवार के ऊपर गिरा। हादसे में दंपति व दोनों बच्चे मकान के मलबे में दब गए। चीख पुकार और मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।