फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hour-long chaos on the Meerut-Baghpat highway

हाईवे पर एक घंटे तक रहा अराजकता का माहौल

Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hour-long chaos on the Meerut-Baghpat highway
पुलिस ने सामने ही दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर बरसाए पत्थर
विज्ञापन

बाधित रहा यातायात, भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग बिलबिला उठे
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव में मेरठ-बागपत हाईवे पर शुक्रवार को एक घंटे तक अराजकता का माहौल रहा। पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। दो पक्षों के बीच हुए बवाल में कई राहगीर फंसकर रह गए। दुकानों के शटर गिर गए। लोग भी घरोें में दुबक गए। एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग बिलबिला उठे।
हाईवे पर पथराव और फायरिंग होती देख किसी राहगीर की वहां से गुजरने की हिम्मत तक नहीं हुई। इस दौरान कई राहगीर पथराव में घायल हो गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हाईवे किनारे की दुकानों के शटर बंद हो गए। दुकानदारों में भगदड़ मच गई। इस दौरान डौला चौकी के पुलिसकर्मी भी कुछ कर नहीं सके और तमाशबीन बने रहे। थाने और तीन चौकियों से भारी फोर्स पहुंची तो बवाल शांत हुआ। बवाल के दौरान ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा रहा। इस दौरान वे घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

बवाल के वीडियो हुए वायरल
डौला गांव में हुए बवाल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें चौकी पुलिस के सामने भी बवाली पथराव करते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर पुलिस अन्य आरोपियों को भी चिह्नित कर रही है। इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को मौके से खोखे भी मिले हैं। ये फायरिंग की गवाही दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त हाईवे पर जगह-जगह ईंट-पत्थर भी फैले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवालात में पुलिस ने जमकर ली खबर
हाईवे पर अराजकता फैलाने की घटना से पुलिस काफी गुस्से में दिखाई दी। गिरफ्तार आरोपियों को हवालात में बंद करके जमकर खबर ली गई। काफी देर तक आरोपियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज दूर तक सुनाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed