फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hotspot area people are taking carelessness

हॉटस्पॉट एरिया के लोग बरत रहे लापरवाही

Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hotspot area people are taking carelessness
खेकड़ा। कोरोना संक्रमण के तीन मामले मिलने के चलते मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में हॉटस्पॉट घोषित है। प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को मोहल्ले को पूर्ण रूप से सील कराया गया था। इसके बावजूद मोहल्ले के लोग नियमों को तोड़ने से बाज नही आ रहे है। अधिकांश लोग रास्ता बंद करने के लिए लगाई गई बल्लियों के ऊपर से निकलकर बेरोक टोक के बाहर आ जा रहे है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सील किए गए मोहल्ले के बाहर पुलिस तैनात की जाएगी। साथ ही नियम विरुद्ध आचरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, गांव हसनपुर मंसूरी में भी तीन कोरोना पॉजिटिव निकलने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। गांव की गली को बंद कर वहा पर पुलिस तैनात की गई है। आंगनबाड़ी, आशा और एएनएम की टीम ने गांव में पहुंचकर डोर टू डोर भ्रमण कर ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed