फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hotels decorated for the new year

Baghpat News: नए साल के लिए सज गए होटल

Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hotels decorated for the new year
बागपत। नववर्ष के जश्न मनाने के लिए जगह-जगह तैयारियों की जा रही हैं। बागपत व बड़ौत में नववर्ष के लिए होटलों को सजाया गया है तो डांस व खेलों की सुविधा भी रहेगी। इसमें हिस्सा लेने वालों को गिफ्ट भी मिलेंगे। वहीं पुलिस भी हुड़दंगियों व हादसों को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिले को तीन जोन व दस सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

बागपत शहर में तीन होटल और पांच रेस्टोरेंट हैं। बड़ौत में दस होटल और बीस रेस्टोरेंट है। बड़ौत के कई होटलों में युवाओं के अलावा परिवार वालों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए बुकिंग की हुई हैं। इन सभी होटल में करीब 15 तक बुकिंग है तो रेस्टोरेंट तक में लोगों ने परिवार के साथ पहुंचने के लिए टेबल बुक कराई हुई थी। इसको देखते हुए होटल व रेस्टोरेंट मालिकों ने नए साल के जश्न की पूरी तैयारी की हुई है।
विज्ञापन

होटलों को सजाया गया है और वहां डीजे की व्यवस्था भी कराई गई है। डांस के लिए स्टेज भी बनाए गए हैं। किसी तरह से कोई माहौल खराब न कर सके, इसके लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है। बड़ौत के होटल संचालक विकास कुमार बताते हैं कि नए साल के जश्न को लेकर लोगों में काफी क्रेज दिख रहा है। इसको देखते हुए ही होटल को सजाया गया है। होटल में परिवारों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं तो गिफ्ट भी रखे गए हैं। जिससे लोगों का नया साल का जश्न दोगुना हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed