{"_id":"65ba425d17eb555aca0cbf10","slug":"hotel-should-be-closed-anger-expressed-over-immoral-activities-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106296-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: होटल हो बंद, अनैतिक कार्य पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: होटल हो बंद, अनैतिक कार्य पर जताया रोष
विज्ञापन
=महिलाओं व पुरुषों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
फोटो संख्या 2
बड़ौत। आजाद नगर मोहल्ले में संचालित होटल में हो रहे अनैतिक कार्य के विरोध में बुधवार को महिलाओं व पुरुषों ने होटल के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने के दौरान महिलाओं व पुरुषों ने बताया कि आजाद नगर मोहल्ले में अवैध रूप से होटल संचालित किया जा रहा है, जिसमें अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। इसका बुरा असर युवतियों व महिलाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन आरोप है कि राजनैैतिक दवाब के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। होटल से पूरे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। वहीं स्कूल व कोंचिग जाने वाली छात्राओं के साथ अप्रिय घटना होने की भी आंशका है। उन्होंने जल्द होटल बंद न कराए जाने पर कोतवाली का घेराव करने की चेतावनी दी। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, पुलिस की एक टीम को भेजकर जांच कर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। प्रदर्शन व मांग करने वालों में रेखा, सुनीता, बबीता, मोनिका, आरती, सुनील, प्रमोद, राजा, आकाश, देवेन्द्र, आदि शामिल रहे।