{"_id":"680e865087b7c6f5b300adaf","slug":"hospitals-along-with-markets-remained-closed-in-protest-against-the-terrorist-incident-baghpat-news-c-14-1-mrt1056-845335-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आतंकी घटना के विरोध में बाजार के साथ अस्पताल भी रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आतंकी घटना के विरोध में बाजार के साथ अस्पताल भी रहे बंद
Mon, 28 Apr 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
- फोटो : mathura
बड़ौत। नगर में रविवार को बाजार के साथ अस्पताल व मेडिकल स्टोर भी बंद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, बड़ौत व्यापार संघ, इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, बड़ौत पुस्तक व्यापार संघ, हॉल सेक कैमिस्ट एसोसिएशन, व्यापारी सुरक्षा फोर्म ने एकजुटता का परिचय देकर बाजार बंद को सफल बनाया।
व्यापारियों ने बाजार में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। वहीं आईएमए के चिकित्सकों ने अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सुविधा जारी रखी और ओपीडी बंद रही। आईएएम के अध्यक्ष डा. अनिल जैन ने कहा सरकार को आतंकवाद का सफाया करने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है।
इस मौके पर डा. आनंद तोमर, डा. दिनेश बंसल, डा. अरविंद जैन, डा. संजय जैन, डा. राकेश जैन, इरफान मलिक, अमित, वरुण तोमर, योगेश जिंदल मौजूद रहे। वहीं विजय हिंदुस्तानी ने नगर में दिल्ली बस स्टैंड से लेकर कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, संजय मूर्ति तक सड़क पर पाकिस्तान के झंडे चिपकाए। फिर लोगों ने झंडों को पैरों से कुचला और उनपर चप्पल मारी।
विज्ञापन
इसके बाद नेहरू मूर्ति पर सभी लोगों ने पाकिस्तान के झंडे फाड़े और फूंक दिए। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।