फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hospital gallery of birth, Hungama

अस्पताल की गैलरी में जन्मा बच्चा, हंगामा  

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hospital gallery of birth, Hungama
बागपत सीएचसी में हंगामा करता युवक - फोटो : amar ujala
बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को एक प्रसूता को अस्पताल की गैलरी में प्रसव हो गया। महिला के साथ आए लोगों ने स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनकी स्टॉफ से काफी नोकझोंक हुई। लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी निवासी गर्भवती महिला को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे थे। उसको वहां पर बेटा पैदा हुआ। लेकिन, आरोप है कि स्टॉफ की लापरवाही की वजह से प्रसूता को अस्पताल की गैलरी में ही प्रसव हो गया। प्रसूता के एक रिश्तेदार युवक ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान उसकी स्टॉफ  से भी नोकझोंक हुई। आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने ईनाम के नाम पर रिश्वत भी मांगी। मना करने पर उसके साथ बदसलूकी की। उधर, स्टाफ नर्स शोभा का कहना है कि महिला को बच्चों पैदा गैलरी में नहीं हुआ है। युवक द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। आश्चर्य की बात यह है कि महिला के कुछ परिजन अस्पताल स्टाफ के पक्ष में बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed