{"_id":"60e1fa158ebc3e4ae9570ac0","slug":"hope-to-get-the-gift-of-bus-stand-again-baghpat-news-mrt5457944143","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 वर्ष बाद बागपत को बस अड्डे की सौगात मिलने की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 वर्ष बाद बागपत को बस अड्डे की सौगात मिलने की उम्मीद जगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि नहीं मिलने की वजह से अरसे से लंबित था प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद बनने के करीब 24 वर्ष बाद बागपत को बस अड्डा मिलने की उम्मीद फिर से जगी है। चमरावल रोड पर प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल होने की वजह से इस प्रस्ताव पर जल्द मुहर लग सकती है। अरसे से भूमि नहीं मिलने से बस स्टैंड का प्रस्ताव लंबित था।
बागपत को 1997 में जनपद का दर्जा मिला था। इसके बाद से यहां कई विकास कार्य हुए परंतु बस अड्डा नहीं बन सका। पूर्व में कई जगह इसके लिए भूमि देखी गई परंतु मामला लटक गया। बस स्टैंड के निर्माण के लिए 16 से 18 बीघा जमीन चाहिए। बागपत विधायक योगेश धामा ने इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। उन्होंने इसे हरी झंडी दे दी परंतु भूमि न मिलने से बस अड्डा नहीं बन सका।
सड़क पर बने हैं बस अड्डे
बागपत से बसें सिर्फ मेरठ तक पहुंचा सकती हैं। बड़ौत से कई रूट पर बसें चल रही हैं। ये बागपत से गुजरती हैं। इसके बावजूद यात्रियों को अड्डे पर बस आने का घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। बागपत से सीधे मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर के लिए सेवा नहीं है।
विज्ञापन
सड़क पर स्टैंड
मेरठ डिपो की जो बसें बागपत तक आती हैं। उन्हें मेरठ रोड किनारे ही खड़ा करना पड़ रहा है। इन्हें कभी मुन्नालाल एंक्लेव में खड़ा किया जाता है तो कभी किसी पेड़ के नीचे सवारियों को उतारा जाता है।
किस काम का बड़ौत का बस स्टैंड
बड़ौत में रोडवेज बस स्टैंड जरूर बनाया परंतु वह जनता के लिए फायदेमंद नहीं रहा। यह बड़ौत से कई किमी दूर बड़ौली गांव के निकट स्थित है। यहां यात्री पहुंचते ही नहीं हैं। यात्री बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर दिल्ली बस स्टैंड, बावली चुंगी, छपरौली चुंगी और औद्योगिक पुलिस चौकी पर ही बसों में सवार हो जाते हैं। बुढ़ाना जाने वाली बसों के लिए बावली चुंगी पर बस स्टैंड बनाया था। यहां भी यात्री नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण बड़ौत का बस स्टैंड आमजन के लिए लाभदायक साबित नहीं हुआ। यात्री सड़कों पर ही बसों का इंतजार करते हैं।
जल्द होगा बस स्टैंड का निर्माण
मुख्यमंत्री से काफी समय पहले बस अड्डे का प्रस्ताव मंजूर कराया था। इस संबंध में मुख्य सचिव से वार्ता की गई। उम्मीद है जल्द ही बस अड्डे का निर्माण हो जाएगा।-विधायक योगेश धामा
भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा
चमरावल रोड पर बस स्टैंड के लिए भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि यह जल्द ही पास हो जाएगा।-डीएम बागपत