फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hope of polythene broken, looking for alternative

टूट गई पॉलिथीन की आस, विकल्प की तलाश

Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hope of polythene broken, looking for alternative
बड़ौत। पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के सामानों पर शुक्रवार से बैन लगा दिया गया है। जिसके बाद व्यापारी विकल्प की तलाश में जुट गए हैं। कोई कागज का पैकेट तो कोई कपड़े का झोला इस्तेमाल करने में लगा है। व्यापारी ग्राहकों से भी घर से झोला ले आने की अपील कर रहे हैं। पॉलिथीन प्रतिबंधित होने के बाद रविवार को व्यापारियों व दुकानदारों से इसके बारे में बातचीत की गई कि अब उनका अगला कदम क्या होगा।
विज्ञापन

बाजार में तमाम ऐसे उत्पाद हैं, जिनकी पैकेजिंग प्लास्टिक में ही संभव होती है। रोक लगा तो दी, लेकिन कहीं कोई तैयारी सरकारी व्यापारी या निर्माता स्तर पर नजर नहीं आ रही। व्यापारियों का कहना है कि बिना किसी तैयारी के प्लास्टिक और थर्माकोल बैन का दूसरा चरण लागू हो रहा है। ऐसे में व्यापारियों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

सच्चाई ये है कि इनके पास या तो किसी विकल्प की जानकारी नहीं है या फिर किसी तरह का विकल्प उपलब्ध ही नहीं है। जिसका नतीजा ये निकलता है कि सरकारी आदेशों में छोटे और मध्यम व्यापारियों को पिसना पड़ता है। फिर भी व्यापारी सरकार के इस फैसले को सराहनीय बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से झोला लाने की अपील की जाएगी
बड़ौत। किराना दुकानदार अनुज कश्यप का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा था। सरकार का इसे बैन करने का निर्णय सराहनीय है। अब हम पेपर के पैकेट तथा कपड़े के झोले का उपयोग करेंगे। ग्राहकों से घर से झोला लाने की अपील की जाएगी।

दुकानदार प्रवेश ने कहा कि अब ग्राहकों से अपील करेंगे कि वह घर से झोला ले आएं। पॉलीथिन मुक्त भारत अभियान में हम पूरा सहयोग करेंगे। लोगों को भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए। सब्जी विक्रेता अमित और अनिल का कहना है कि हम लोग पॉलीथिन बैग की जगह अब कपड़े के थैले का उपयोग करेंगे, जो ग्राहक घर से बैग नहीं ले आएंगे उनसे थैले का पैसा भी लिया जाएगा। सरकार के फैसले का सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed