फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hope for quick relief from road construction

चुनाव के बाद शुरू हुआ सड़कों का निर्माण, लोगों को बड़ी राहत मिलेगी

Sun, 20 Feb 2022 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hope for quick relief from road construction
हजूराबाद गांव में किया जा रहा नाली निर्माण कार्य - फोटो : BAGHPAT
बिनौली से कैड़वा तक अधूरी पड़ी सड़क़ का सबसे पहले शुरू कराया निर्माण
विज्ञापन

रास्ते में दूषित पानी भरने व कीचड़ की समस्या से लोगों को मिलेगा छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिनौली-कैड़वा समेत कई मार्गों का निर्माण बंद पड़ा था। चुनाव खत्म होते ही अब काम शुरू हो गया है। इससे हजूराबाद गढ़ी के लोगों को राहत मिलेगी। वहां रास्ते में दूषित पानी व कीचड़ से सबसे ज्यादा परेशानी है। अधिकारियों का दावा है कि 31 मार्च तक काम पूरा करा दिया जाएगा।
बिनौली-कैड़वा मार्ग की हालत काफी खराब है। उसका ठेका प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जून 2021 में छोड़ा गया था। पहले इसका निर्माण नहीं हो सका था। उसे चुनाव के कारण अधूरा छोड़ दिया था। गांव हजूराबाद गढ़ी में मार्ग पर दूषित पानी व कीचड़ है। अमीनगर सराय से बिनौली जाने के लिए भी यही रास्ता है। इसलिए वहां की हालत सुधारने की मांग उठ रही थी। अब चुनाव खत्म होने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निर्माण शुरू करा दिया है। इसकी शुरूआत भी हजूराबाद गढ़ी से हुई है। जिससे मुख्य मार्ग पर दूषित पानी व कीचड़ से लोगों को राहत मिल सके। इसका निर्माण 31 मार्च तक पूरा करने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। इस तरह बिनौली से वाया फजलपुर तेड़ा मार्ग की दूरी करीब दस किलोमीटर है। इस मार्ग पर दरकावदा, फजलपुर, तितरौदा, तेड़ा, नंगला, पोइस आदि गांव स्थित हैं। इस मार्ग की हालत काफी खराब है। इनके अतिरिक्त गढ़ी कांगरान से मिलाना तक भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कराया जाना है। इन दोनों सड़कों पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बिनौली-कैड़वा मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया है। ठेकेदार को सड़कों का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। अब किसी भी जगह दूषित पानी व कीचड़ की समस्या नहीं रहेगी। अन्य सड़कों का निर्माण भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा।-हबीबुल्ला, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed