फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honoring the courage and dedication of the nurses

नर्सों के साहस और समर्पण को सम्मान

Thu, 12 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Honoring the courage and dedication of the nurses
बागपत जिला अस्पताल में अमर उजाला की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर स्टाफ नर्स को डीएम - फोटो : BAGHPAT
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
विज्ञापन

- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
- डीएम राजकमल यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सबसे अहम कड़ी है नर्स, चुनौतीपूर्ण दौर में दिखाया साहस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने नर्सों के साहस और समर्पण का सम्मान किया। नर्सों के सम्मान के लिए जिला अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव, सीएमओ डा. दिनेश कुमार व सीएमएस डा. एसके चौधरी ने नर्सों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला अस्पताल में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम राजकमल यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में नर्स बड़ी कड़ी होती है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को देने में अहम भूमिका निभाती है। कोरोना के अलावा जब भी चुनौतीपूर्ण दौर आया, तभी स्वास्थ्य सेवाएं देने में नर्सों ने साहस दिखाया और वह समर्पण भाव के साथ मेहनत करती रहीं। डीएम ने समारोह में मौजूद नर्सों से बातचीत की और उनको अपनी जिम्मेदारी हमेशा अच्छे से निभाने की बात कही गई। सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पास बड़ी जिम्मेदारियां होती है, जिन्हें नर्स बखूबी निभा रही हैं। वह हमेशा चुनौतीपूर्ण वक्त में डटी रहती हैं। सीएमएस डा. एसके चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि नर्स का सम्मान जरूरी है, क्योंकि वह हमेशा दूसरों के लिए सेवा भाव के साथ कार्य करती हैं। इस दौरान डा. अशोक लाठियान, डा. दीपक कुमार, डा. राजसिंह, अस्पताल प्रबंधक डा. चैतन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन स्टाफ नर्सों का हुआ सम्मान
जिला महिला अस्पताल से कोमल गौतम, रितु तोमर, मनोज शर्मा, आरती, प्रवेश, मीनू श्रेष्ठ, मोनिका यादव, रेनू राव, मंजू अग्रवाल, श्वेता चौहान, नीलम शर्मा, योगिता रानी, सीएचसी बागपत से मेमकला, पीएचसी टटीरी से पिंकी, बड़ौत सीएचसी से राजेश्वरी व राशिका, खेकड़ा सीएचसी से तब्बसुम व प्रिया, बिनौली सीएचसी से नीलम, छपरौली सीएचसी से शोभा, पिलाना सीएचसी से रुचि, सरूरपुर सीएचसी से रीता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed