फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honored meritorious people who got a place in Indian culture knowledge test

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया

Thu, 23 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Honored meritorious people who got a place in Indian culture knowledge test
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। मांउट लिटरा स्कूल व विजयीभव विद्यापीठ स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्थान पाने वाले मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मांउट लिटरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि गत वर्ष सितंबर माह में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज ने जनपद के 48 स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित करायी थी। जिसमें 7500 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में तहसील स्तर पर स्कूल के छात्र प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान पर रहने वाले बच्चों में कक्षा छह हर्षित गुप्ता, कक्षा सात विनित नैन रहे। जबकि द्वितीय स्थान पर कक्षा पांच से मनस्वी गुप्ता, कक्षा छह से अपूर्वा व कक्षा नौ से वेदांत रहे। सभी मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर विजयीभव विद्यापीठ में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन सतीश मान, एजुकेशन डायरेक्टर अरविंद कौर, सचिव पूजा मान व प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी ने बताया कि इसी परीक्षा में हमारे विद्यालय के कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें 14 बच्चों का चयन किया गया। जिला स्तर पर कक्षा छह की कशिश, विधिका व तहसील स्तर पर अनुराग, वंशिका, कार्तिक, प्रियंका, खुशी, प्रिंस, जोशिया व स्कूल स्तर पर वंशिका हिमांशी, विधिका, कशिश, अनुराग, कार्तिक, अभिषेक, तनु, प्राची मलिक, प्रियंका, खुशी, प्रिंस आयुष का चयन किया गया। सभी को शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से सर्टिफिकेट व कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed