फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Homes, courtyards and temples illuminated on the occasion of Deepotsav

दीपोत्सव पर रोशन हुए घर आंगन और मंदिर, आतिशबाजीकी गई

Tue, 25 Oct 2022 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Homes, courtyards and temples illuminated on the occasion of Deepotsav
बड़ौत की शाहमल कॉलोनी में फुलझड़ी जलाती युवती व बच्चें - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले भर में सोमवार को दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। सुबह में कुल देवता की पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। शाम को शुभ मुहूर्त में दिवाली पूजन किया। लोगों ने घर आंगन और मंदिरों को दीप जलाकर व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए। वहीं, भगवान गणेश, कुबेर और मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
दीवाली त्योहार पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई और उपहार भेंट कर बधाई दी। त्योहार पर बाजारों में दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ रही। इलेक्ट्रोनिक, लाइट, कपड़े और मिठाई की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। सुबह में लोगों ने कुल देवता की पूजा कर ब्राह्मणों को भोजन कराया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद बांटा। महिलाओं ने घरों में सुंदर रंग-बिरंगी रंगोली बनाई। घरों को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया। रात भर घर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो गए। मंदिरों को रोशनी से सजाकर विशेष पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन

नगर से लेकर देहात के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नगर के बाबा जानकीदास मंदिर, राधा-कृष्णा दामोदर मंदिर, बागेश्वर मंदिर, मेरठ रोड के शिव मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शाम को मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के पूजन में लाल कपड़ा, गुलाल, लौंग, अगरबत्ती, हल्दी, फूलों की माला, सिंदूर, इत्र, इलायची, कपूर, केसर, चंदन, चांदी का सिक्का, देशी घी, चंदन, नारियल और हल्दी की गांठ अर्पित कर कलश पर माता लक्ष्मी को विराजमान कर पूजन किया गया। पूजन के दौरान बाबा जानकीदास मंदिर में ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री के निर्देशन में श्री सुक्त, कनकधारा स्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनाम और गोपाल सहस्त्रनाम पाठ किया गया। पूजन के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 हजार दीप से जगमग हुआ मंदिर
पाबला गांव का प्राचीन शिव मंदिर दीपावली पर 21 हजार दीप की रोशनी से जगमग हो उठा। मंदिर में सेवादल और मंदिर समिति ने 21 हजार दीये जलाकर त्योहार मनाया। दीयों के प्रकाश में मंदिर का नजारा मनमोहक हो गया। सर्वप्रथम मंदिर में लोगों ने भगवान गणेश, माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया। इसके उपरांत मंदिर के चारों और परिसर में दीये जलाए। दीये जलाने वालों में मंदिर समिति के अध्यक्ष सूबेदार श्योराज, कोषाध्यक्ष यशराम, ओमप्रकाश धामा, विक्रम धामा व ग्रामीण मौजूद रहे।
मेवला में 2100 तो भाजपा कार्यालय में 3100 दीपक जलाए
जवाहरपुर मेवला गांव में दीपावली त्योहार धूमधाम से मनाया। मंदिर में समाज सुधार समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने 2100 दीपक जलाकर एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी। इस मौके पर किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, राकेश आर्य, प्रवेश मेवला, प्रशांत गुर्जर, निक्की मुंडेल, अनुज गुर्जर, प्रवीण मुंडेल, विक्की, निशांत, कुलदीप, जितेंद्र, कमलदीप व कपिल मौजूद रहे। इसके उपरांत बागपत में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने 3100 दीपक जलाकर त्योहार की बधाई दी।
मास्टर कॉलोनी में 500 दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव
मास्टर कॉलोनी में दीपावली के त्योहार पर पूजन के उपरांत कॉलोनी के गेट पर 500 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया। कॉलोनी के लोगों ने दीप जलाकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और बधाई दी। यहां प्रवीण सोम, विजयपाल यादव, प्रमोद प्रकाश शर्मा, जनक सिंह सोम, रामकिशन, महेंद्र धामा, सुरेश कुमार, दुष्यंत चौहान, विमला देवी, शांती देवी, बाला देवी मौजूद रहीं।

पुलिस अधीक्षक ने मूक बधिरों को वितरित की मिठाई
अमीनगर सराय। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को कस्बे के अपना घर आश्रम में मूक बधिरों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। उन्होंने आश्रम में मूक बधिरों को भोजन कराया। उन्होंने मिठाई एवं फल वितरित किए। उन्होंने आश्रम में उनके शयन कक्ष, मेडिकल स्टोर, भोजनशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस मौके पर सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

बड़ौत में फुलझड़ी जलाते बच्चें

बड़ौत में फुलझड़ी जलाते बच्चें- फोटो : BARAUT

बागपत की मास्टर कालोनी में दीपक जलाकर  दीपावली पर्व मनाते लोग

बागपत की मास्टर कालोनी में दीपक जलाकर दीपावली पर्व मनाते लोग- फोटो : BAGHPAT

बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव स्थित शिव मंदिर दीपक जलाते श्रद्घालु

बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव स्थित शिव मंदिर दीपक जलाते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT

बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दीपक जलाते श्रद्घालु

बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दीपक जलाते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT

दियों से सजा नंगला रवा का शिव मंदिर।

दियों से सजा नंगला रवा का शिव मंदिर।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed