{"_id":"5fad733e8ebc3e1a27223e1c","slug":"home-guards-injured-after-falling-unbalanced-with-bike-baraut-news-mrt5107871147","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की बाइक का संतुलन बिगड़ा, गम्भीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड की बाइक का संतुलन बिगड़ा, गम्भीर घायल
विज्ञापन
बाइक सहित असंतुलित होकर गिरने से होमगार्ड घायल
बिनौली। बरनावा चौकी पर तैनात होमगार्ड संदिग्ध परिस्थितियों मे गंभीर रूप से घायल हो गया। वह किसी तरह गार्ड चौकी पर पहुंचा। चौकी पर तैनात स्टाफ ने उसे सरकारी अस्पताल बिनौली मे भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है।
टीकरी निवासी होमगार्ड दिनेश राठी काफी समय से थाना बिनौली की बरनावा पुलिस चौकी पर ड्यूटी करता है। बुधवार को वह ड्यूटी खत्म कर देर रात दाहा बरनावा मार्ग से बाइक से टीकरी गांव जा रहा था। जैसे ही वह बरनावा गांव का पार किया उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह असंतुलित होकर सड़क के एक गहरे खड्डे में जा गिरा। पुलिस के अनुसार गार्ड पूरी रात वही बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। सुबह जब उसे कुछ होश आया तो वह बाइक मौके पर छोड़कर पैदल बरनावा चौकी पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार वह खून से लथपथ था। उसके हाथ बुरी तरह जख्मी होकर झूल रहा था।