{"_id":"57f166ab4f1c1b9a11574f44","slug":"home-guards-go-on-strike-the-police-department-security-waffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों के हड़ताल पर जाने से पुलिस महकमे की सुरक्षा व्यवस्था डगमगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों के हड़ताल पर जाने से पुलिस महकमे की सुरक्षा व्यवस्था डगमगाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कलक्ट्रेट में मांगों को लेकर धरने पर बैठे होमगार्डों ने दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। चार अक्तूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया। हड़ताल से पुलिस का गणित गड़बड़ा गया है।
होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर पर जिले के 562 होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी जब तक चार सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मांगों को लेकर उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक सभी होमगार्ड आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उनका योगदान पुलिस महकमे में सबसे अधिक रहता है, फिर भी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने शीघ्र ही शासनादेश जारी करने की मांग की है। जिले में होमगार्डों की हड़ताल से विभागीय और पुलिस प्रशासन के अधिकांश कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए। ड्यूटी में भी परेशानी हो रही है। बिट्टू कुमार, योगेश कुमार, संजीव, तेजपाल, चंद्रपाल, नरेंद्र, जगपाल सिंह, बिजेंद्र, दिनेश कुमार, विजय, मौसम अली, विजय, जगपाल, रमेश, जय कुमार आदि मौजूद रहे।