फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Home guards and two women died from Baghpat from fever, villagers appeal to health department

बागपत : बुखार से होमगार्ड व दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से की ये अपील

Sat, 01 May 2021 08:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 May 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Home guards and two women died from Baghpat from fever, villagers appeal to health department
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में जानलेवा बुखार से शनिवार को रटौल निवासी एक महिला और पिचौकरा निवासी होमगार्ड व एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांवों में कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


रटौल गांव में जानलेवा बुखार से शुक्रवार देर रात शहनाज (40) पत्नी साबिर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। शनिवार को गांव में ही नजीबा (26) व लियाकत (60) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। गांव में बुखार से लगातार हो रही मौत से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन


 उधर पिचौकरा निवासी होमगार्ड धर्मेंद्र (40) पुत्र प्रकाश की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि धमेंद्र पिछले छह दिनों से बुखार में था। जिला अस्पताल से उसे शुक्रवार को छुट्टी मिली थी। देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा शनिवार सुबह फरहाना (59) पत्नी हाजी फारुख की भी मौत हो गयी। यहां बुखार से कई मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरपुड़ा गांव में बुखार से हालात बिगड़े 
चौगामा क्षेत्र में भी जानलेवा बुखार कहर बरपा रहा है। कई गांवों में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। चौगामा क्षेत्र के चौधरी कृषिपाल राणा ने बताया कि निरपुड़ा गांव की हालत सबसे ज्यादा खराब है। जिला प्रशासन को पूरे गांव में सैनिटाइजेशन कराना चाहिए। गांव में प्रतिदिन करीब तीन-चार लोगों की मृत्यु हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed