फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Home Guard sought by bribery

होमगार्ड ने मांगी रिश्वत, हंगामा

Thu, 14 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 14 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Home Guard sought by bribery
रिश्वत मांगने के विरोध में बागपत के जिला अस्पताल के गेट पर होमगार्ड से भिड़ती महिला। - फोटो : amar ujala
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र की महिला से तीन युवकों ने बुधवार को छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे की पिटाई कर दी। मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे होमगार्ड उससे रिश्वत मांगने लगे। इस पर महिला ने न केवल होमगार्ड को खरी-खोटी सुनाई, बल्कि उसका गिरेबान पकड़ लिया। 
विज्ञापन


 पीड़ित महिला ने बताया बुधवार को सुबह करीब आठ बजे वह अपने बेटे के साथ खेत में जा रही थी। रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे की  पिटाई की। बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। उसने थाना में घटना की शिकायत की। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


आरोप है उसके साथ अस्पताल में आए होमगार्ड ने एक हजार रुपये रिश्वत मांगे। 500 रुपये उन्होंने उसे दे भी दिए। इसके बावजूद होमगार्ड धमकी देने लगा यदि रुपये नहीं दिए तो रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। इस पर महिला गुस्से में आ गई। उसने उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई। उसने होमगार्ड का गिरेबान पकड़ लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। उनसे कहा घटना की पुलिस अफसरों से शिकायत होगी। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed