फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Holi will be an election, the senses of the prime candidates are flying

चुनावी होगी होली, प्रधान पद के प्रत्याशियों के उड़ रहे होश

Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Holi will be an election, the senses of the prime candidates are flying
होली पर दिखेगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रंग
विज्ञापन

चुनाव में देरी से प्रत्याशियों की जेब होगी ढीली
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को हर हाल में 30 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि होली से पहले 15 मार्च से चुनाव होंगे। जैसे-जैसे चुनाव की तिथियां पीछे हट रही हैं, तैयारियां में जुटे संभावित दावेदारों की धड़कने भी बढ़ रही हैं। होली के त्योहार पर भी इस बार चुनावी रंग दिखेगा।
जिले में 244 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होना है। संभावित दावेदारों ने अपनी तैयारियां तेज कर रखी थी। अनुमान लगाया जा रहा है चुनाव 15 मार्च से होंगे, लेकिन अब और अधिक देरी होने की संभावना लग रही है। ऐसे में दावेदारों की तैयारियां को भी झटका लगा है। इस बार चुनाव होली के त्योहार से तुरंत बाद हो सकते हैं। जिससे देहात क्षेत्र में होली के पूरी तरह चुनावी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। होली के बाद चुनाव प्रत्याशियों की जेब भी ढीली करेगा। समर्थकों को रिझाने के लिए दावतों का दौर भी चलेगा।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस-प्रशासन की बढ़ेगी मशक्कत
बागपत। होली के त्योहार के बाद चुनाव से पुलिस-प्रशासन की मशक्कत भी बढ़ेगी। चुनाव पूरी तरह होली के रंग में रंगा दिखेगा, इससे देहात क्षेत्र में झगड़े होने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed