फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hoardings and boards of leaders on electric poles

बिजली के खंभों पर नेताओं के होर्डिंग व बोर्ड का कब्जा

Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hoardings and boards of leaders on electric poles
बागपत कोर्ट रोड पर होर्डिंग से अटे विद्युत खंभे - फोटो : BAGHPAT
- बिजली के खंभों पर होर्डिंग लगाने से लाइन में फाल्ट आने पर ठीक करने में होती है परेशानी
विज्ञापन

- खंभे पर होर्डिंग लगाने वालों पर नगरपालिका व ऊर्जा निगम दोनों कर सकते है कार्रवाई, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। जिले के नगर व कस्बों में जहां अवैध होर्डिंग के लिए पोल खड़े किए हुए है, वहीं बिजली के खंभों पर भी नेताओं के होर्डिंग व बोर्ड का कब्जा है। इस पर विद्युत निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। नगर पालिका को भी अधिकारी खूब चूना लगवा रहे है। क्योंकि अगर इन अवैध होर्डिंग व बोर्ड लगाने वालों पर कार्रवाई होती है और इन पर जुर्माना लगाया जाता है। इस जुर्माना से नगर पालिका का खजाना भर सकता है।
यहां कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम हो या कोई भी त्योहार होता है तो बिजली के हर खंभे पर नेताओं के होर्डिंग व बोर्ड लग जाते है। इसके लिए कोई नियम का पालन नहीं किया जाता तो अनुमति तक नहीं ली जाती है। बागपत में राष्ट्र वंदना चौक से लेकर लाल खंभा चौक तक सबसे व्यस्त सड़क पर सभी खंभों पर होर्डिंग व बोर्ड लगे हुए है। मेरठ रोड, दिल्ली रोड, बड़ौत रोड, पुराना कस्बा रोड सभी जगह बिजली के खंभे होर्डिंग से लदे हुए है। बड़ौत नगर में बिनौली रोड, अग्रसेन मूर्ति, बिजरौल रोड, बावली रोड, खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी, गुराना रोड सहित अन्य सभी सड़कों पर बिजली के खंभों पर होर्डिंग लटके हुए है। ऐसे में विद्युत लाइनों में फाल्ट होने पर इन खंभों पर लगे होर्डिंग के कारण कर्मचारियों को उन पर चढ़ना मुश्किल होता है। इसके बावजूद भी न विद्युत निगम इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही नगर पालिका प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

नेताओं में प्रचार की होड़
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों के नेताओं में अपना प्रचार करने की होड़ मची है। इसलिए हर कदम पर नेताओं के होर्डिंग व बोर्ड लगे हुए हैं। पार्टी के बड़े नेताओं के आने पर हालत ज्यादा खराब हो जाते हैं। खंभे व चौराहे भी बोर्ड से पाट दिए जाते हैं। इनके अलावा व्यवसायिक होर्डिंग भी खूब लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नियम
- नगर पालिका की अनुमति के बिना किसी भी स्थान पर होर्डिंग नहीं लगाए जा सकते।
- होर्डिंग इस तरह से लगाए जाने चाहिए कि यातायात बाधित नहीं हो।
- होर्डिंग पर कोई ऐसा चित्र या भाषा नहीं हो जो वाहन चालकों का ध्यान भटकाए।
- चौराहे के आसपास होर्डिंग लगाना प्रतिबंधित है।
- बिजली के खंभे पर होर्डिंग लगाने के लिए नगर पालिका व विद्युत निगम दोनों की अनुमति जरूरी है।
नगर पालिका बढ़ा रही विद्युत निगम की परेशानी
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह व विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि खंभों पर होर्डिंग व बोर्ड लगाना गलत है। इसके लिए कई बार नगरपालिका के अधिकारियों से बातचीत भी की गई है, लेकिन उसके बावजूद नगरपालिका के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते है और वह ठेका छोड़कर हमारी मुसीबत बढ़ा देती है। ज्यादातर नेता अपना होर्डिंग विद्युत खंभों पर लगा देते है। जल्द ही इसके खिलाफ अभियान चलवाया जाएगा।
इस तरह की समस्या पहले भी कई बार सामने आई थी और इसके लिए अभियान चलाया गया था। अब दोबारा से अभियान चलाकर खंभों से होर्डिंग उतरवाए जाएंगे। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत।

नगर में अवैैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इनमें खंभों से विशेष तौर पर होर्डिंग उतारे जाएंगे। अनुज कौशिक, ईओ नगर पालिका बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed