फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hoarders are not deterred from finding opportunities in disaster

आपदा में अवसर खोजने से बाज नहीं आ रहे जमाखोर

Tue, 20 Apr 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hoarders are not deterred from finding opportunities in disaster
बागपत। कोरोना संक्रमण तेजी से लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। जिससे प्रदेश की जनता सहमी हुई है। उधर जमाखोर व्यापारी आपदा में अवसर तलाशने में लगे हैं। काफी व्यापारी वस्तुओं की जमाखोरी और अधिक कीमत वसूलने में लग गए हैं। खासकर तंबाकू उत्पादों के दाम लगभग सभी जगह बढ़ा दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस तरह के मामलों से फिलहाल अनभिज्ञ दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

- व्यापारियों ने गुटखे, खैनी और कीमत डेढ़ गुना तक बढ़ा दी है। विरोध करने पर कहते हैं कि आगे से ही रेट बढ़ गए हैं। लॉकडाउन से पहले ही ये लोग आम जनता को लूटने लगे हैं।- सुनील कुमार।
विज्ञापन

- जो सिगरेट 10 रुपये की थी वह अब 12-15 रुपये तक में मिल रही है। बीड़ी के बंडल पर भी दाम बढ़ गए हैं। लॉकडाउन की आशंका के चलते चीजों का स्टॉक लगा रहे हैं।- राजबीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभी लॉकडाउन भी नहीं है और कई व्यापारियों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है। जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। प्रशासन को ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। -शहीद।
- जो व्यापारी लॉकडाउन से पहले ही आम जनता की जेब काटने में लगे हैं, वह लॉकडाउन लगने पर कितना बुरा हाल करेंगे। आपदा में अवसर खोजने वालों को बिल्कुल भी शर्म नहीं रह गई है।- अफरोज

वर्जन :-
एमआरपी से ज्यादा दामों पर सामान बेचे जाने की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली हैं। जल्द ही प्रशासन की टीम ऐसे व्यापारियों के यहां छापा मारकर कड़ी कार्रवाई करेगी। जमाखोरी और कालाबाजारी बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी। - राजकमल यादव, डीएम बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed