फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   History sheeter injured in encounter

25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल

Tue, 15 Jun 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
History sheeter injured in encounter
रमाला। पुलिस की सोमवार दोपहर 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी बीती दस जून को जिवाना गांव में हुए किसान के एलानिया कत्ल का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद सीओ बड़ौत आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मयंक पुत्र सहदेव निवासी जिवाना है। उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती व गैंगस्टर आदि के 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मंयक बीती दस जून को जिवाना गांव में हुए किसान रणवीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसे रमाला पुलिस तलाश कर रही थी परंतु सुराग नहीं लगा था। पुलिस को जानकारी मिली कि मयंक जनपद छोड़ने की फिराक में है। सूचना पाकर पुलिस उसकी धरपकड़ में लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे असारा-सूजती मार्ग पर कृष्ण नदी पुल के समीप घेर लिया। जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसके चलते पैर में गोली लगने से मयंक घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे एक तंमचा व कारतूस बरामद किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल पैर में गोली लगने से बदमाश मयंक घायल है। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed