फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindu Jagran Manch took out the torch procession

हिंदू जागरण मंच ने निकाला मशाल जलूस

Sun, 01 Nov 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch took out the torch procession
निकिता तोमर के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने रविवार को बागपत और बड़ौत नगर में मशाल जलूस निकाला और निकिता हत्याकांड के हत्यारोपियों के लिए फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के राष्ट्रवंदना चौक पहुंचे। कहना था कि मेवात में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार को इस पर सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इन घटनाओं की जांच प्रभावी एजेंसियों से कराई जानी चाहिए। राजीव विश्वकर्मा, कपिल शर्मा, अशोक शर्मा, अमित मानव, दीपक मानव, गौरव शर्मा, धीरज सिंह, बादल वशिष्ठ, निखिल शर्मा, राहुल ठाकुर, आशु ठाकुर, अनुज कौशिक, अंशुल कुमार, अंकुर राजपूत, विकास राजपूत, नितिन कश्यप, राहुल ठाकुर, संजीव कुमार, दीपक कुमार, आशीष कुमार, अश्वनी ठाकुर और आशीष कुमार मौजूद रहे। उधर, बड़ौत में मंच कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से मसाल जलूस की शुरूआत की। यहां से नगर की बिनौली रोड, अग्रसैन मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, बड़ौली रोड से होते हुए बलिदानी पार्क पहुंचे और निकिता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रांत मंत्री मधुसूदन शास्त्री, जिलाध्यक्ष अंकित बडौली, किशोर चौहान, जिला कोषाध्यक्ष जयकुमार कंडेरा, युवा जिला अध्यक्ष नितिन जैन, कपिल, प्रवेश चौहान, हरेंद्र बालियान, परवीन आचार्य, रणकौशल कश्यप, प्रमोद वत्स, विकास सैनी, राजीव राज, सुनील मान, अमन शर्मा, गगन, अमित शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed