{"_id":"613e470a8ebc3e743c1e58a9","slug":"hindu-jagran-manch-assigned-responsibility-expanded-the-organization-baghpat-news-mrt5558145104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच ने सौंपा दायित्व, संगठन का विस्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच ने सौंपा दायित्व, संगठन का विस्तार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के पक्का घाट परशुराम मंदिर में हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई। इसमें संगठन के विस्तार के लिए राष्ट्र रक्षक जोड़ने के साथ कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपकर संगठन विस्तार किया । जिला अध्यक्ष अंकित बड़ोली ने कहा हिंदू जागरण मंच आरएसएस का अनुसांगिक संगठन है और अनुशासन के साथ हिंदुओं के हित में नि:स्वार्थ कार्य कर रहा है। बैठक में जिले में बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओं के बारे में चर्चा की गई।
उन्होंने कहा युवा देश की रीढ़ है। उन्होंने जिले में युवा वाहिनी एक आदर्श कार्यकारिणी के रुप में युवाओं को जोड़कर हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार का प्रतिकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। जिला उपाध्यक्ष सतबीर ठाकुर ने कहा कि हिंदू जागरण मंच हिंदुओं की सहायता के लिए तत्पर रहता हैं। चाहे लव जिहाद हो या आंतरिक सुरक्षा का मुद्दा हो। उन्होंने युवाओं को हिंदू जागरण मंच से जुड़कर राष्ट्रहित में अपना योगदान करने का आह्वान किया।
नगर अध्यक्ष कपिल प्रजापति ने कहा आसपास की किसी भी घटना को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। बैठक में कमल प्रजापति को बागपत नगर का नगर उपाध्यक्ष, पवन कुमार को नगर विधि आयाम, सतीश प्रजापति सह संयोजक, शिवम प्रजापति को युवा नगर मंत्री , कमल, राहुल, सचिन भारद्वाज भी अलग-अलग दायित्व सौंपा। इसमें जिला मंत्री हरेंद्र बालियान, जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, राजीव विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, दीपक सिंह मानव, राहुल कुमार, अंकित शर्मा ,प्रवीण ठाकुर व अन्य राष्ट्ररक्षक मौजूद रहे।