फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindon water entered the fields, 300 bighas of crops submerged

Baghpat News: हिंडन का खेतों में घुसा पानी, 300 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 27 Dec 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hindon water entered the fields, 300 bighas of crops submerged
फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी
- हरसिया व चमरावल के खेतों में चार से पांच फीट भरा पानी, सरसों, गेहूं, सब्जी व गन्ने की फसल डूबी
विज्ञापन

- किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर नष्ट फसल का मुआवजा दिलाने व पानी कम कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल (बागपत)। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हरसिया व चमरावल गांव के खेतों में पानी घुस गया है। इससे 300 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने डीएम से शिकायत कर मुआवजा दिलाने की मांग की।
हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और इससे किसानों की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में चार से पांच फीट तक पानी भरने के कारण फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच चुकी है। हरसिया निवासी किसान अर्जुन त्यागी, निक्की, राजेश, राजबीर व चमरावल के अमन त्यागी आदि ने बताया बरसात के बाद भी कई साल से हिंडन नदी में नहर का पानी छोड़ दिया जाता है। इससे नदी ओवरफ्लो होने के बाद गेहूं, सरसो, गन्ने व सब्जियों की फसल में घुस गया है। इससे फसल नष्ट होने के कारण पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

हरसिया गांव के राजेश की 35 बीघा गेहूं सरसों, विपिन की सात बीघा गेहूं, देवक का 10 बीघा गन्ना, महावीर का 10 बीघा गेहूं, महावीर का 10 बीघा गेहूं, मुकेश की आठ बीघा सरसों, सुशील की छह बीघा गन्ना, अनिल की 10 बीघा गन्ना, मुकेश की 40 बीघा गन्ना, गेहूं व सरसों की फसल में पानी भर गया है। किसानों ने बताया कि शिकायत के बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

- कई साल से हिंडन नदी में अधिक पानी आने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसान काफी परेशान है और शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। - अर्जुन त्यागी, हरसिया


- ठेके पर 14 बीघा जमीन ली थी और कर्ज लेकर गेहूं व सरसों की फसल की बुवाई की थी। अब पानी भरने के कारण फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। - निक्की देवी, हरसिया
- 10 बीघा जमीन में गेहूं व सरसों की फसल की बुवाई कर रखी थी। दो दिन से हिंडन का जलस्तर बढ़ गया है और खेतों में पानी अब चार से पांच फीट तक भरने से नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। - राजेश देवी, हरसिया
- हर साल हिंडन नदी का पानी किसानों के अरमान पर पानी फेर देता है। किसान फसल नष्ट होने से कर्जदार होता जा रहा है और इससे काफी परेशान है। - अमन त्यागी, चमरावल

--

वर्जन
- हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी नहीं है। टीम को गांव में भेजकर फसलों का सर्वे कराया जाएगा। - रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

फसल डूबने वाली खबर के साथ: निक्की देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed