बागपत। हिंदी दिवस पर मंगलवार को स्कूलों में निबंध लेखन व कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्रों को हिंदी के प्रति जागरूक किया।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन व एवं कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं के शिवम त्यागी ने प्रथम स्थान, कक्षा नौवीं की खुशी यादव द्वितीय स्थान और रिया सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में कक्षा आठ की कृति प्रथम, कक्षा सात की महिमा सिंह द्वितीय और कक्षा आठ की सुहानी शर्मा ने तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता हिंदी की शिक्षिका निशा चौहान के निर्देशन में हुई। इस मौके पर प्रबंधक जयचंद, निदेशक महक सिंह हुड्डा, प्रमोद कुमार,अवध कुमार अवधेश शर्मा, सोनू शर्मा, रीना शर्मा, पूजा नेगी, प्रमोद धामा, उदय वीर सिंह, रविंद्र कुमार,रोहित पूनिया मौजूद रहे। उधर गेटवे इंटरनेशल स्कूल में हिंदी दिवस पर काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि हिंदी देश की मातृ भाषा है। प्रतियोगिता में अंशी नैन प्रथम, ओजस सिंह द्वितीय और हिना मलिक तृतीय रही। जूनियर वर्ग में दर्पन प्रथम, मन प्रताप द्वितीय व राधिका तृतीय रही। इस मौके पर आराध्या, आरोही, लक्ष्मी, लकी, अंशिका, प्रणव, अविश, आकृति, विराट, अनमोल, इंदु, संध्या, करिश्मा मौजूद रही। उधर कोणार्क विधापीठ में हिंदी दिवस मनाया गया। छात्रों ने कविता के माध्यम से हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। इस मौके पर रमा तेवतिया, अंशु तोमर, अल्का त्यागी व अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

दिं दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के बच्चें- फोटो : BAGHPAT