फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   hilwari murder

सीबीआई जांच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hilwari murder
सीबीआई जांच की मांग को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत। हिलवाड़ी गांव के एक युवक की हत्या की सीबीआई जांच कराने और मृतक के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगपत्र एडीएम अमित कुमार को दिया।

सोमवार को नेशनल भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर को लेकर पुलिस प्रशासन के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया बड़ौत के हिलवाड़ी गांव निवासी जैकी पुत्र बृजपाल दिल्ली के नरेला में एक कंपनी में तीन वर्ष से काम करता था। कंपनी का मलिक पर पिछले छह माह से सैलरी नहीं दे रहा था, पीड़ित ने जब सैलरी मांगी तो आरोपियों ने बंधक बनाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कुछ लोगों ने जैकी की कार की सीट बेल्ट से फांसी लगाकर हत्या कर दी। हत्या के विरोध में नेशनल भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एडीएम से सीबीआई से जांच व परिवार को दस लाख रुपये दिलाने की मांग की। इसमें रिहान बेगम, अर्जुन, सुक्रमपाल, लोकेश कटारिया, सतेंद्र, संजय, आदेश, आशीष, मंगल सैन, मोहित, राहुल, सुमित, करन, आकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed