{"_id":"5f5facf18ebc3e6d3b4f080d","slug":"hilwari-murder-baghpat-news-mrt5013348113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई जांच की मांग को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बागपत। हिलवाड़ी गांव के एक युवक की हत्या की सीबीआई जांच कराने और मृतक के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगपत्र एडीएम अमित कुमार को दिया।
सोमवार को नेशनल भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर को लेकर पुलिस प्रशासन के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया बड़ौत के हिलवाड़ी गांव निवासी जैकी पुत्र बृजपाल दिल्ली के नरेला में एक कंपनी में तीन वर्ष से काम करता था। कंपनी का मलिक पर पिछले छह माह से सैलरी नहीं दे रहा था, पीड़ित ने जब सैलरी मांगी तो आरोपियों ने बंधक बनाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कुछ लोगों ने जैकी की कार की सीट बेल्ट से फांसी लगाकर हत्या कर दी। हत्या के विरोध में नेशनल भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एडीएम से सीबीआई से जांच व परिवार को दस लाख रुपये दिलाने की मांग की। इसमें रिहान बेगम, अर्जुन, सुक्रमपाल, लोकेश कटारिया, सतेंद्र, संजय, आदेश, आशीष, मंगल सैन, मोहित, राहुल, सुमित, करन, आकाश आदि रहे।