{"_id":"693f0f5c5135327c16040239","slug":"highest-pollution-in-baghpat-grape-4-implemented-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-143507-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत में सबसे ज्यादा प्रदूषण, ग्रैप-4 लागू किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत में सबसे ज्यादा प्रदूषण, ग्रैप-4 लागू किया गया
विज्ञापन
- एक्यूआई 430 पर पहुंचने पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराया, दिल्ली में बीएस-4 तक के डीजल वाहनों पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और रविवार को बागपत में एक्यूआई 430 पर पहुंचने से सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। इसको देखते हुए ग्रैप-4 लागू करके निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई। धूल उड़ने से रोकने को पानी का छिड़काव कराया गया।
ग्रैप-4 लागू होने के बाद दिल्ली में बीएस-4 तक के डीजल वाले वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इस तरह ईंट ढोने वाले ट्रकों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा और ईंटों की सप्लाई बाधित होगी। वहीं दिल्ली से सामान लेकर आने में व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि ग्रैप-4 लागू होने से अब किसी भी तरह का कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा और सभी तरह के कार्यों पर रोक लगा दी गई है। प्रदूषण को देखते हुए नियमों का पालन कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि कोई प्रदूषण फैलाता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।