{"_id":"5f5a74458ebc3e368b699e1c","slug":"high-voltage-drama-sorrow-and-anger-for-10-hours-in-chamrawal-baghpat-news-mrt5007070116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरावल में 10 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा, गम और गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरावल में 10 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा, गम और गुस्सा
विज्ञापन

सुबह सात बजे मचा जहरीली शराब का शोर, शाम पांच बजे हुआ श्याम लाल का अंतिम संस्कार
डीएम, एडीएम और एएसपी दिनभर गांव और थाने में डटे रहे
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मजदूर श्याम लाल प्रजापति की मौत के बाद चमरावल गांव में करीब 10 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा रहा। सुबह सात बजे जहरीली शराब का शोर मचा। पांच मौतें होने पर ग्रामीण मुरादनगर मार्ग पर एकत्र हो गए। तनाव बढ़ा तो अधिकारी पहुंचने लगे। अंतिम संस्कार तक अधिकारी गांव और चांदीनगर थाने में डटे रहे।
बृहस्पतिवार को श्यामलाल की मौत के बाद ग्रामीण गम और गुस्से में नजर आए। जहरीली शराब का शोर मचा तो मीडिया और पुलिस गांव पहुंच गई। सुबह सात बजे से प्रकरण ने नया मोड़ लेना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि गांव में अवैध शराब की बिक्री होती है, जिससे पांच मौतें हुई हैं। नाराज ग्रामीण मृतक के घर के सामने मुरादनगर मार्ग पर एकत्र हो गए। डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाने लगा, लेकिन डीएम के समझाने पर परिजन राजी हो गए और शव मोर्चरी भेजा गया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने मृतकों के घर जाकर पड़ताल की। शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। डीएम और एएसपी ने मीडिया को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी दी। अंतिम संस्कार के बाद ही अधिकारी चांदीनगर क्षेत्र से लौटे। करीब 10 घंटे तक गांव में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।