फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   High tension line fell on the road, accident averted

रोड पर गिरी हाईटेंशन लाइन, हादसा टला

Sat, 28 Jan 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 28 Jan 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
High tension line fell on the road, accident averted
मार्ग पर हाईटेंशन तार के टूटने से खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बागपत - मेरठ मार्ग पर शहर के एक मैरिज होम के पास बृहस्पतिवार को अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से रोडवेज बस और तिरंगा बाइक रैली बाल-बाल बची। इससे वहां हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


 मेरठ के भैसाली डिपो की बस को चालक रणवीर बृहस्पतिवार को सुबह करीब डेढ़ बजे बागपत से यात्री लेकर मेरठ जा रहा था। जैसे ही बस वात्सायन मैरिज होम से थोड़ा आगे पहुंची, तभी उसके आगे हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। चालक रणवीर ने किसी तरह बस को रोका।  दूसरी तरफ से मेरठ की ओर से आ रही तिरंगा बाइक रैली को भी रुकवाया।
विज्ञापन


इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे की सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी। करीब पौन घंटे बाद वहां पर विद्युत निगम की टीम पहुंची। उसके बाद लाइन को वहां से हटाया । सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। बाद में वहां वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने कहा बस के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला है। इससे लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा लाइन के नीचे सेफ्टी गार्ड भी नहीं लगे है। निगम की लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed