फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Help to review voter Principal: Divisional Commissioner

मतदाता पुनरीक्षण में सहयोग दें प्रधानाचार्य : मंडलायुक्त

Fri, 14 Oct 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 14 Oct 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Help to review voter Principal: Divisional Commissioner
बागपत के बालैनी गांव में अधिकारियों की बैठक लेते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
बागपत। मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने कहा अधिकारी मतदाता पुनरीक्षण अभियान में प्रतिदिन समीक्षा कर बीएलओ और सुपरवाइजर के कार्यों की जानकारी लें।
विज्ञापन


आयुक्त मेरठ मंडल आलोक सिन्हा बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा लेखपाल कॉलेजों में जाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र, छात्राओं सूची बनाए।

प्रधानाचार्यों के माध्यम से कक्षा अध्यापकों से उन सभी के फार्म-6 भरवाकर प्राप्त कर लिए जाए। डीआईओएस प्रधानाचार्यों को इस कार्य में सहयोग करने हेतु पत्र लिए। सुपरवाइजर ने कितने घर चैक किए, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने क्या-क्या चैक किया। इसकी भी सूचना प्राप्त कर ली जाए। 
विज्ञापन


डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने प्रधानाचार्य को नए मतदाता बनाने के संबंध में निर्देश दिए। कालेज में लेखपाल के माध्यम से एसडीएम और डीआईओएस सूची तैयार कराए। इसमें  सीडीओ जेपी रस्तोगी, एसडीएम मनोज कुमार, ़आदित्य प्रजापति, दीपाली, तहसीलदार अशोक चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालैनी। मंडलायुक्त आलोक सिंहा ने बालैनी, हरिया खेड़ा पर बूथों का निरीक्षण किया। निर्देश दिए बीएलओ घर-घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है युवक, युवतियों के फार्म छह भरवाकर मतदाता बनाए।  कहा जो लोग गांव छोड़कर चले गए हैं, उनके वोट काटे जाए। गांव में मुनादी कराकर वोट बनाने की जानकारी दी जाए। मतदेय स्थलों पर सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ह्दय शंकर तिवारी, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अशोक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed