{"_id":"6393717d5bcdf27c9a22e22f","slug":"help-desk-will-solve-the-problem-of-patients-baghpat-news-mrt617072574","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हेल्प डेस्क कराएगी मरीजों की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हेल्प डेस्क कराएगी मरीजों की समस्या का समाधान
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल स्थित हैल्प डेस्क
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को इलाज के लिए परेशानी न हो इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था कर कर्मचारी की नियुक्ति कर दी है। हेल्प डेस्क अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को व्हील चेयर और चिकित्सक के कक्ष के अलावा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देगी।
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को वार्ड, चिकित्सक का कक्ष, लैब, इमरजेंसी व अन्य की जानकारी करने के लिए इधर-उधर नही भटकना पड़ेगा। मरीज और उनके तीमारदारों को जिला अस्पताल के गेट पर ही पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा अस्पताल में आने वाले गंभीर रोग के मरीजों को स्ट्रेचर और व्हील चेयर की भी व्यवस्था कराई जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क की व्यवस्था कराई गई है। हेल्प डेस्क मरीजों को वार्ड, लैब, चिकित्सक का कक्ष व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
-----
कोट...
- अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधा देने के लिए हेल्प डेस्क शुरू कराई जा चुकी है। मरीज और उनके तीमारदारों को कोई भी परेशानी होने पर हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी गंभीर मरीजों को व्हील चेयर की भी व्यवस्था कराएंगे। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस