हैलो... पापा, खर्चे के लिए सौ-सौ के नोट भेजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्र सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले से यहां रहकर शिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। तमाम ऐसे छात्र थे, जो रात के समय खाने की व्यवस्था करने के लिए होटल, ढाबे व रेस्टोरेंट में पहुंचे, बहुत से गर्म कपड़े खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचे और कई अपने घर में बात करने के लिए रिचार्ज कराने पहुंचे, उनसे 500 और 1000 का नोट लेने से साफ इंकार कर दिया। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले हापुड़ के छात्र संदीप, अशोक, अनिल का कहना था कि हमारे पास खर्च करने के लिए जो रुपये रखे थे।
सारे नोट 1000 व 500 के थे। नोट बंद होने से परेशानी उत्पन्न हो रही है। मेरठ, सोनीपत, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के रहने वाले छात्रों मेें सागर, उमेश, प्रदीप, राजीव का कहना था कि सुबह उठकर पापा से बात की और पापा को फोन कर कहा कि यहां पर 500 व 1000 के नोट बंद हो गया है, हमें उधर, मोहन नगर कालोनी निवासी छोटे ने बताया कि उसकी लड़की की शादी 27 नवंबर की है। बडे़ नोट बंद होने की सूचना पर झटका लगा है, क्योंकि लड़की की शादी में दहेज देने से लेकर अन्य सामान खरीदने को लेकर अभी से ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब भगवान ही जाने क्या होगा।