{"_id":"66c5129e8fe3d6e3740349c4","slug":"height-gauge-installed-on-hindon-river-bridge-broke-due-to-collision-with-truck-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112563-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रक की टक्कर से टूटा हिंडन नदी पुल पर लगा हाइट गेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रक की टक्कर से टूटा हिंडन नदी पुल पर लगा हाइट गेज
Wed, 21 Aug 2024 03:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
हिंडन नदी के पुल के पास मेरठ की ओर ट्रक की टक्कर से टूटे हाइट गेज के नीचे से निकलते वाहन।
बागपत, बिनौली। बरनावा के पास जर्जर हिंडन नदी के पुल के ऊपर से भारी वाहनों के आवागमन को रोकने लिए लगाया गया हाइट गेज सोमवार की रात एक ट्रक की टक्कर से टूट गया। हादसे का सबब बने टूटे हाइट गेज के नीचे से दिनभर वाहन गुजरते रहे। लेकिन पीडब्ल्यूडी ने उसकी कोई सुध नही ली।
हिंडन नदी के जर्जर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी ने पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगाए थे। लेकिन वाहन चालकों को सावधानी के तौर पर दर्शाने के लिए हाइट गेज पर कोई भी रिफ्लेक्टर आदि नहीं लगाया, जिससे रात में आने वाले वाहन चालकों को हाइट गेज दिखाई नहीं पड़ता।
सोमवार की रात हर्रा खिवाई मेरठ की ओर से आ रहे एक ट्रक के चालक ने हाइट गेज में टक्कर मार दी। जिससे वह दो टुकड़े होकर बीच में से टूटकर लटक गया इस दौरान ट्रक उसमें फंसकर क्षति ग्रस्त हो गया। मंगलवार की सुबह फंसे ट्रक को किसी तरह से निकला गया। टूटा हाइट गेज सड़क पर लहराता रहा उसके नीचे से वाहन गुजरते रहे यदि ऐसे में हाइट गेज किसी वाहन के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने कोई सुध नहीं ली। उन्होंने मेरठ की ओर कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया। शाम तीन बजे के बाद पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने टूटे हाइट गेज की सुध ली और हाइट गेज को काम चलाऊ स्थिति में जोड़कर खानापूर्ति कर दी गई। शाम के समय पेंटर को बुलाकर हाइट गेज पर पेंट करना का कार्य कराया गया।