फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heaps of faith, earns religion by offering laddus

उमड़ा आस्था का सैलाब, लाडू चढ़ाकर कमाया धर्म लाभ

Thu, 23 Jan 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Heaps of faith, earns religion by offering laddus
बड़ौत के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में लडडू चढ़ाते विधायक। - फोटो : BARAUT
उमड़ा आस्था का सैलाब, लाडू चढ़ाकर कमाया धर्म लाभ
विज्ञापन

बड़ौत। गुप्तिसागर महाराज, पुरणमती माता और दिव्यामति माता के पावन सानिध्य में बृहस्पतिवार को श्री 1008 आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 65 फीट ऊंचे मान स्तंभ पर मोक्ष कल्याणक का लाडू चढ़ा कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
आदिनाथ भक्तामर प्रचार संगठन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र धनेंद्र जैन, अंजू जैन, कुबेर इंद्र अर्पित जैन, ईशान इंद्र दीपक जैन, सनत इंद्र नीरज जैन, महेंद्र इंद्र, पंकज जैन को बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पवन जैन, हंस जैन, समारोह गौरव नवीन जैन बब्बल रहेे। ध्वजारोहण धन कुमार, उद्घाटन विजय जैन, चित्र अनावरण अरुण जैन, दीप प्रज्ज्वलन विजय जैन सोनू ने किया। जिनेंद्र जैन ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि विधायक सहेंद्र सिंह, चेयरमैन अमित राणा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, अर्जुन अवाड़ी शौकेंद्र पहलवान, हिंद केसरी सुभाष पहलवान ने भी लाडू चढ़ाकर धर्म प्रभावना की। सर्वप्रथम सौधर्म इंद्र ने श्रीजी का अभिषेक किया। पंडित संजय जैन के निर्देशन में विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपाध्याय श्री गुप्ति सागर ने कहा कि हम सब बहुत भाग्यशाली और पुण्यशाली है, जो जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक का लाडू चढ़ा रहे हैं। आदिनाथ भगवान ने अंक विद्या, व्यापार, लिपि, ब्रह्मलिपी और कृषि का ज्ञान देकर मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाई। विश्व को अहिंसा का ज्ञान दिया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक, अजय शर्मा, टेकचंद, संदीप, नीरज, रमेश, धनपाल, डॉ आरके जैन, प्रमोद, देवेंद्र, पवन, अनिल, गौरव, धनेंद्र, सचिन, अशोक आदि सहित सकल जैन समाज व सभी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1008 दीपकों से की गई आरती
बड़ौत। गांधी रोड स्थित मान स्तंभ परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे से लाडू चढ़ाने की शुरूआत हुई। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। लाडू चढ़ाने का यह सिलसिला शाम तीन बजे तक चला। इसके बाद 1008 दीपकों से श्री 1008 भगवान आदिनाथ जी की आरती की गई। भक्तांबर जी का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed