फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heaps of dirt on the roads, bad condition due to stench

Baghpat News: मार्गों पर लगे गंदगी के ढेर, बदबू से बुरा हाल

Sat, 31 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Heaps of dirt on the roads, bad condition due to stench
खेकड़ा में रेलवे रोड पर थाने के पास फैली गंदगी - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। नगर में जगह-जगह मुख्य मार्गों और गलियों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी के ढेर से आने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। कचरे की सफाई के लिए नगरवासी प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई ना होने की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर थाने के समीप कचरे के ढेर लगे हैं। इन कचरे के ढेरों की वजह से आने वाली दुर्गंध के कारण आस पास के मकानों में रहने वाले लोगों के साथ ही मार्ग से आने जाने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं इन कचरे के ढेरों की वजह से मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। मच्छरों के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। अख्तर अली का कहना है कि वे गंदगी की साफ सफाई कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन मार्गों पर कचरे के ढेर जस के तस लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शादाब सलमानी का कहना हैं कि कूड़े के ढेर तो एकत्र हैं, लेकिन उसे समेटने वाला कोई नहीं है। रामचंद्र धामा का कहना है कि मार्गों पर कचरे के ढेर लगने के साथ ही नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं पर जल्दी ही प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे। नगर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed