Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health workers' leave cancelled for Diwali; beds kept reserved.

Baghpat News: दिवाली को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द, बेड रिजर्व रखे

Sun, 08 Nov 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Health workers' leave cancelled for Diwali; beds kept reserved.
बागपत। दिवाली को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी की है। दिवाली तक जिले के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

दिवाली त्योहार तक किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को छुट्टी नहीं मिलेगी। 108 एंबुलेंस चालक व परिचालकों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। दिवाली पर जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इलाज की व्यवस्था की गई है। सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर सतर्क रहने, पर्याप्त मात्रा में दवाई का भंडारण करने और इमरजेंसी वार्ड को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी भी डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ के बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दिवाली के दौरान पटाखों से झुलसने और आंखों की चोट जैसी घटनाएं आम होती हैं। इन्हीं संभावित खतरों को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में 20 बेड आरक्षित रखे गए हैं और सीएचसी में 10-10 पीएचसी स्तर पर भी दो-दो बेड इमरजेंसी मरीजों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आंखों से संबंधित उपचार और फूड पॉइजनिंग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए दवाई का स्टॉक रखा गया है। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने कहा कि दीपोत्सव तक स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है और स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाई रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed