फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: खानपान से खराब हो रहा लीवर, काला पीलिया के बढ़ रहे मरीज

Wed, 20 Aug 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
health news
बागपत। खराब खानपान व नशे की दवाइयों से लीवर बिगड़ता जा रहा है और उससे लीवर में कैंसर का खतरा भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में तीन माह में हेपेटाटिस बी व सी के 62 मरीज मिले हैं और इनमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

पेट में समस्या होने पर लोग जब जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंचे तो उनके खून की सरूरपुर कलां स्थित लैब में जांच कराई गई। जहां जांच के बाद जुलाई माह तक 360 मरीजों की जांच हुई तो 62 मरीजों में हेपेटाइटिस बी व सी की पुष्टि हो चुकी है। इस तेजी से मरीज बढ़ने पर चिकित्सक भी चौंक गए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुरुचि ने बताया कि तला-भुना ज्यादा खाना, शराब का अधिक सेवन करना, फल को काटकर कई दिन तक रखने के बाद खाना, नशीली दवाइयों का सेवन करने के कारण इसके मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों को सावधानी बरतनी होगी, तभी हेपेटाइटिस बी व सी बीमारी को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन


--इस तरह करें सावधानी-तला-भुना अधिक न खाएं।

- शराब का अधिक सेवन न करें।
- कई दिन तक काटकर रखे हुए फल न खाएं।

- नशीली दवाइयों का सेवन न करें।
- दूषित पानी पीने से बचें।

--
यह होते हैं लक्षण

- थकान होना
- भूख कम लगना

- पीलिया होना
- त्वचा व आंखों का पीला पड़ना
- पेशाब में पीलापन
- खाना न पचना

- पेट में दर्द रहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed