फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department will organize camp on UP day

यूपी दिवस पर कैंप लगाएगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Health department will organize camp on UP day
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक बेहतर किया जाए। पल्स पोलियो अभियान को तेजी से पूरा करने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत जो भुगतान रुका हुआ है, उसे तत्काल कराया जाएं। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि ईट भट्टों पर जाकर पल्स पोलियो अभियान की चेकिंग करें और 5-5 बच्चे प्रति अधीक्षक अवश्य चेक करें। पीसीपीएनडीटी टीम टीम को चेतावनी दी कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या प्रेषित करें। यूपी दिवस पर कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग अपना कैंप लगाएं और यूपी दिवस के आने वाले व्यक्तियों की शुगर की जांच की जाएं। सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ राज किशोर टंडन, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए हस्ताक्षर अभियान
बागपत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साप्ताहिक अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शकुंतला गौतम ने कलक्ट्रेट परिसर में किया। पहले दिन 2500 व्यक्तियों ने हस्ताक्षर किए। 21 जनवरी को पक्का घाट से राष्ट्र वंदना चौक तक मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर गुलशन, डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed