{"_id":"65707eeb783d8819350e8126","slug":"health-department-team-raids-medical-stores-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4582-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मेडिकल स्टोरों पर स्वास्थ विभाग की टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मेडिकल स्टोरों पर स्वास्थ विभाग की टीम का छापा
विज्ञापन
-नियम विरुद्ध लाइसेंस जारी करने की शिकायत पर की गई छापेमारी
-कार्रवाई के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोरों से चार दवाइयों के नमूने लिए
फोटो संख्या 4
बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों को नियम विरुद्ध लाइसेंस जारी करने की शिकायत पर मेरठ की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोरों से चार दवाइयों के नमूने लिए।
कमिश्नर के आदेश पर मेरठ से आए ड्रग्स इंस्पेक्टर प्रियांशु व ड्रग्स इंस्पेक्टर गौरव लोधी के नेतृत्व में गठित टीम ने बड़ौली रोड, नेहरू रोड, छपरौली चुंगी सहित अन्य जगहों पर संचालित मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इससे मेडिकल स्टोर संचालकाें मेें अफरा-तफरी मच गई। टीम ने जिस दुकान में मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है, उसकी नाप-तौल की। साथ ही अलग-अलग स्टोरों से जांच के लिए चार दवाओं के नमूने लिए। बता दें कि कुछ दिन पहले नगरवासियों ने नगर में मानक के अनुरूप संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों को नियम विरुद्ध लाइसेंस जारी करने की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर मेरठ को शिकायत की। लोगाें का यह भी आरोप था कि मानक को ताक पर रखकर जिन मेडिकल स्टोरों को संचालित कराया जा रहा है, उन स्टोरों से हर माह विभागीय कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। फिलहाल टीम ने नाप-तौल कर पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। टीम कार्रवाई के लिए असिस्टेट कमिशनर को अपनी रिपोर्ट सौंपगी। इस अवसर पर ड्रग्स इंस्पेक्टर बागपत मोहित कुमार भी मौजूद रहे।
वर्जन-- -
मेडिकल स्टोरों को विभागीय कर्मचारियों द्वारा नियम विरुद्ध लाइसेंस जारी करनें की शिकायत की गई थी। इसके बाद असिस्टेट कमिश्नर के निर्देश पर नगर में छपरौली रोड, बड़ौली रोड, नेहरू रोड के अलावा जगहों पर छापेमारी की गई। वहीं दवाइयों के नमूने भी लिए गए। कार्रवाई के लिए असिस्टेट कमिशनर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।- प्रियांश ड्रग्स इंस्पेक्टर मेरठ।

वर्जन